पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलोदा सहकारी चुनाव में 91 प्रतिशत सदस्यों ने किया मतदान

अलोदा सहकारी चुनाव में 91 प्रतिशत सदस्यों ने किया मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलोदा सहकारी चुनाव में 91 प्रतिशत सदस्यों ने किया मतदान



खाटूश्यामजी | ग्राम अलोदा में अलोदा ग्राम सेवा सहकारी समिति का मतदान शुक्रवार को राउमावि में सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक हुआ। 91 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी गंगाधर सारण ने बताया कि सहकारी समिति के 799 सदस्य हैं। इनमें से 730 सदस्यों ने मतदान किया। तीन सदस्य निर्वाचित हुए। सुशीलादेवी कमला राबिया व सुरेंद्र गुरावा निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार ईश्वरलाल मीणा को 730 मतों में से 452, पप्पूलाल गुर्जर को 442, बनवारी लाल शर्मा को 440, बाबूलाल ढाका को 439, नरेंद्र कुमार राड़ को 429, रामदेव सामोता को 429, बीरबल ओला को 416, रामेस्वर खेदड़ को 415 व योगेंद्र वर्मा को 400 मत मिले। शनिवार को समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

दांतारामगढ़ | ग्राम सेवा सहकारी समिति कुली के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव अटल सेवा केन्द्र कुली में हुए। तीन सदस्य गोपाल मीणा, किरण कंवर, मंजूदेवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं आठ सदस्यों व एक अऋणी सदस्य के लिए मतदान कराया गया। इसमें देवराज शर्मा, किशनलाल, बाबूलाल, महावीर, सुनील, सुरजाराम, सुरेश जांदू, हीरालाल निर्वाचित हुए। वहीं अऋणी सदस्यों में रविकांत निर्वाचित हुए। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा।

पांच परियोजना पर्यवेक्षकों की बदली

सीकर | महिला बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को पर्यवेक्षकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया। इसमें खंडेला परियोजना के भगवती सैन को जयपुर के सांगानेर परियोजना में लगाया गया है। इसके अलावा दांतारामगढ़ की शशि विभा को नागौर के मकराना ग्रामीण, लक्ष्मणगढ़ की विमला योगी को चूरू के सरदारशहर, सीकर शहर न्यू की उम्मेद कंवर सैन को सीकर शहर प्रथम व सीकर शहर प्रथम की पुष्पा मीणा को सीकर शहर न्यू परियोजना में लगाया गया है।

यात्रियों को पिलाया नींबू पानी



श्रीमाधोपुर | स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में शुक्रवार से रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर लगाया गया। सचिव मधुसूदन शर्मा ने बताया कि शुभारंभ स्टेशन अधीक्षक डीएस चौहान, एसआर सैनी, आरपी बैरवा स्टेशन मास्टर, पार्षद रेखा खाकीवाला के आतिथ्य में किया गया। शिविर में 30 स्काउट्स व 10 रोवर्स ने यात्रियों को नींबू पानी पिलाया।

होंगे पिपराली के विकास अधिकारी

रैवासा | ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने बीडीओ की तबादला सूची जारी की है। इसमें पिपराली पंस समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी की जगह नए विकास अधिकारी विजय प्रकाश शर्मा को लगाया है।

भाजपा के छह मंडलों की बैठक 21 को

दांतारामगढ़ | भाजपा विधानसभा दांतारामगढ़ के छह मंडलों की बैठक 21 मई को श्री रघुनाथ महाविद्यालय दांतारामगढ़ में होगी। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बैठक में सभी मंडलों व मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, वर्तमान जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शिक्षक संघ अंबेडकर के चुनाव 20 को

फतेहपुर | शिक्षक संघ अंबेडकर की स्थानीय कार्यकारिणी के चुनाव 20 मई रविवार को होंगे। स्थानीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बीरबल चिराणियां ने बताया कि अंबेडकर भवन में होने वाले वार्षिक चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद मेव तथा पर्यवेक्षक भागीरथमल कटारिया होंगे।

कार्यकारिणी का विस्तार

बावड़ी | ग्राम पंचायत लाखनी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदीप वर्मा को दांतारामगढ़ तहसील सचिव व रमेश कुमार ढेणवाल को श्रीमाधोपुर तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया।

उदयपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से

पलसाना | ग्राम उदयपुरा के गणपति स्टेडियम में यूपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता 21 मई से होगी। अमित कुमार शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को 5100 तथा उपविजेता को 3100 रुपए एवं ट्रॉफी, वहीं मैन ऑफ द मैच वह मैन ऑफ द सीरीज को भी सम्मानित किया जाएगा।

कल्याणपुरा सरपंच को क्लीन चिट

श्रीमाधोपुर | ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग जयपुर ने कल्याणपुरा सरपंच के खिलाफ विचाराधीन जांच प्रकरण को समाप्त करते हुए क्लीन चिट जारी कर दी है। आदेश में लिखा है कि कल्याणपुरा सरपंच मोतीराम को आदेश 4 अप्रैल, 2018द्वारा बहाल किया गया था व उनके विरुद्ध विचाराधीन जांच प्रकरण को समाप्त कर दिया गया है। सरपंच के खिलाफ स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अनियमितता के आरोप लगाए गए थे।

ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

चला | पेयजल समस्या से जूझ रहे चला के लोगों को तीन करोड़ की पेयजल स्कीम का लाभ भी नहीं मिल रहा है। योजना में बने तीन ट्यूबवैलों से पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी गई, लेकिन ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों की लापरवाही से पाइप लाइनों में लीकेज हैं। कई जगह लाइन ही टूटी हुई है। ग्रामीण कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...