चुवास में नाथजी नवयुवक मंडल कार्यकर्ता पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए।
भास्कर न्यूज | फतेहपुर
तहसील के गांव चुवास में बने पुराने जोहड़े कोे सौ साल पूरे होने पर गांव के नाथजी नवयुवक मंडल ने पूरे गांव में सघन वृक्षारोपण का संकल्प लिया और गांव में दो दिन में ही 1500 से अधिक गड्ढे पौधे लगाने के लिए खोद दिए। नाथजी नवयुवक मंडल के मुकेश गोदारा और मनीष शर्मा ने गांव में बने जोहड़े के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान गांव के युवकों ने पूरे गांव को हराभरा बनाने का संकल्प किया और रामािव, श्मशान भूमि, आंगनबाड़ी केन्द्र, गोदारा समाज भवन, सड़क के दोनों किनारे सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दोे दिन में ही 1500 गड्ढे खोदे गए। बारिश के मौसम तक गांव में 2100 से अधिक गड्ढे खोदकर सभी स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे तथा मंडल कार्यकर्ता इनकी देखभाल करेंगे।
सौ साल पुराना जोहड़ा उपेक्षा का शिकार | नाथजी नवयुवक मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में सौ वर्ष पुराना जोहड़ा उपेक्षा का शिकार है। इतिहास के अनुसार गांव के प्राचीन जोहड़ का निर्माण दीनदास महाराज के शिष्य मेवादास ने विक्रम संवत 1976 की वैशाख पूर्णिमा के दिन करवाया था। उस समय यहां राजा कल्याण सिंह का शासन था तथा गांव के चौधरी मनसाराम गोदारा थे। आज गांव की यह ऐतिहासिक धरोहर उपेक्षा के कारण जर्जर हालत में है। गांव का गंदा पानी इस जोहड़ में आता है। ग्रामीणों ने मांग की कि मनरेगा में जोहड़े की मरम्मत कराएं।