फतेहपुर | राजस्थान शिक्षण संघ शेखावत गुट ने ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर को गृह जिले में गैर आवासीय शिविर में बदलने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि हंसराज पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू कर रही है। इसी प्रकार कक्षा पांच तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए भी आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक संघ ने कहा कि इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर है अौर गत दिनों आंधी तूफान के कारण भी जानमाल का खासा नुकसान हुआ है। एेसे में सरकार ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर के स्थान पर गृह जिलें में गैर आवासीय शिविर किया जाए। शिक्षक संघ ने एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उपरोक्त शिविर में बदलाव की मांग की है।