पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्मिकों ने शर्बत पिलाकर विरोध जताया

कार्मिकों ने शर्बत पिलाकर विरोध जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ एंव राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ नीमकाथाना द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर यहां पंचायत समिति कार्यालय के सामने लोगों को शर्बत पिलाकर विराेध जताया। नरेगा संविदा कार्मिक एवं मंत्रालयिक कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार कर रखा है। सोमवार को जिला महामंत्री विनय सामोता, ब्लॉक अध्यक्ष जगदेव कुमावत, उपाध्यक्ष सुरेश देशवाल, अमित जांगिड़, रामप्रताप रैगर, हिमांशु माथुर, ब्लॉक एमआईएस मैनेजर श्रीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

किसान क्लब ने उदयपुरा में लगाए परिंडे



पलसाना| ग्राम पंचायत गोविंदपुरा के ग्राम उदयपुरा में राज कृष्ण आदर्श किसान क्लब द्वारा परिंडे लगाए गए। संस्थान के गंगासहाय यादव ने बताया कि क्लब सदस्यों द्वारा ग्राम के सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था की गई। रखरखाव की जिम्मेदारी भी मौके पर मौजूद लोगों को दी गई।

शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी

पलसाना| कस्बे के कुमावतों के मोहल्ले में शाॅर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कृष्णा ऑटो रिपेयर एवं पार्ट्स की दुकान को दुकानदार रविवार रात बंद कर घर चला गया। उसके कुछ देर बाद जब दुकान में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने फोन से दुकान मालिक को सूचना दी। दुकानदार कृष्ण कुमार वापस अपनी दुकान पर पहुंचा तो रैंक में आग लग रही थी। इससे आॅयल के डिब्बे, प्लास्टिक का सामान, शीट एवं दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

लाखनी में मनाया स्थापना दिवस

बावड़ी| ग्राम पंचायत लाखनी के अंबेडकर भवन में सोमवार को जिला अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल की अध्यक्षता में भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी एस. कुमार खींची, धर्मेंद्र सिंह बबेरवाल, महासचिव अनिल नारनोलिया, तहसील सचिव सुनील मेघवाल आदि थे।

मकान से 10 पेटी देसी शराब बरामद

फतेहपुर| सदर पुलिस ने सोमवार को ग्राम जेठवा के पास खेत में बने मकान में 10 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जेठवा के पास शीशपाल पुत्र झाबरमल बलाई के खेत से 10 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शीशपाल यह शराब कहीं बेचने की फिराक में था। पुलिस को देख कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...