पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों ने प्याऊ लगाकर जताया विरोध

सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों ने प्याऊ लगाकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़| अपनी विभिन्न मांगों के लिए पंचायतीराज कर्मचारियों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष टंवरसिंह शेखावत की अगुवाई में कर्मचारियों ने पंचायत समिति कार्यालय परिसर में शीतल जल की प्याऊ व शर्बत की स्टॉल लगाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों व आगंतुकों को शर्बत व शीतल जल पिलाया। इसी प्रकार ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष सतवीर जाखड़ व महामंत्री हरिराम कुमावत ने बताया कि संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में विकास अधिकारी सहित अन्य सभी कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इस अवसर पर दिलसुख ढाका, कुलदीप चिराणिया, संजय, भवानी शंकर, बलवीर, प्रमोद ढाका, सुभाष जांगिड़, नंदकिशोर, राकेश सैनी, निर्मला, कमलेश, नरपत, अशोक व महेश, शिवकरण सिंह, महबूब अली, केशराराम, जगदीश व्यास, रामचंद्र, राजेंद्र एवं बीना मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी

पलसाना| कस्बे के कुमावतों के मोहल्ले में शाॅर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कृष्णा ऑटो रिपेयर एवं पार्ट्स की दुकान को दुकानदार रविवार रात बंद कर घर चला गया। उसके कुछ देर बाद जब दुकान में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने फोन से दुकान मालिक को सूचना दी। दुकानदार कृष्ण कुमार वापस अपनी दुकान पर पहुंचा तो रैंक में आग लग रही थी। इससे आॅयल के डिब्बे, प्लास्टिक का सामान, शीट एवं दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से काबू पा लिया गया।

लाखनी में मनाया स्थापना दिवस

बावड़ी| ग्राम पंचायत लाखनी के अंबेडकर भवन में सोमवार को जिला अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल की अध्यक्षता में भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी एस. कुमार खींची, धर्मेंद्र सिंह बबेरवाल, महासचिव अनिल नारनोलिया, तहसील सचिव सुनील मेघवाल आदि थे।

मकान से 10 पेटी देसी शराब बरामद

फतेहपुर| सदर पुलिस ने सोमवार को ग्राम जेठवा के पास खेत में बने मकान में 10 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जेठवा के पास शीशपाल पुत्र झाबरमल बलाई के खेत से 10 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शीशपाल यह शराब कहीं बेचने की फिराक में था। पुलिस को देख कर आरोपी फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...