पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीएम ने बकाया पेंशन मामले में बीडीओ को दिए भुगतान करवाने के निर्देश

एडीएम ने बकाया पेंशन मामले में बीडीओ को दिए भुगतान करवाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएम ने बकाया पेंशन मामले में बीडीओ को दिए भुगतान करवाने के निर्देश

सीकर |
पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे भास्कर उठाएगा आवाज अभियान के जरिए पेंशनरों को राहत मिल रही है। पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। सोमवार को प्रकाशित होने वाले कॉलम में फतेहपुर के पालास के हरिराम पुत्र भगवानाराम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नवंबर 2017 के बाद से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। दो बार पंचायत समिति व ट्रेजरी तक चक्कर लगा चुके हैं। एडीएम जयप्रकाश नारायण ने मामले की जांच करवाई। सामने आया कि चार मई को भुगतान हुआ है। दो महीने की पेंशन बकाया है। इसके लिए विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। हर सोमवार भास्कर उठाएगा आवाज कॉलम में पेंशनरों के मुद्दे उठा रहा है।

खबरें और भी हैं...