फतेहपुर| वर्मा परिवार की ओर से सिंघानिया चौक स्थित श्री सदन में आयोजित भागवत कथा में कपिल संवाद, सती व ध्रुव चरित्र पर कथा की गई है। व्यासपीठ से सुशील मिश्रा ने कहा कि प्रार्थना ऐसी संस्तुति है जो अपने इष्ट के पास बिना किसी देरी के पहुंच जाती है। जीवन में निष्काम भाव से की गई प्रार्थना सदैव कारगर होती है। इसीलिए अपने आराध्य की प्रार्थना सच्चे मन से करना चाहिए। कथा से पूर्व आयोजक बजरंग लाल वर्मा, शकुंतला देवी, महावीर प्रसाद वर्मा, मंजू वर्मा सहित अन्य ने श्रीमद् भागवत की आरती उतारी। आयोजक बजरंग लाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रहलाद चरित्र पर कथा होगी।
फतेहपुर में आयोजित भागवत कथा के दौरान प्रवचन सुनती महिलाएं।
श्रेष्ठ संस्कारों से मिलता है कथा सुनने का सौभाग्य
पलसाना| ग्राम पंचायत भदाला की ढाणी के राजस्व ग्राम सुंदरपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन सुखदेव मुनि व पांडव वंश की कथा का प्रसंग सुनाया। निंबार्क साहित्य विशारद श्री गोपालजी बड़ा मंदिर पलसाना के महंत मनोहर शरण शास्त्री के सानिध्य में चल रही कथा में व्यासपीठ से पं. दीनदयाल शास्त्री विजयपुर ने भागवत कथा महात्म्य बताते हुए कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद एवं पूर्वजन्मों के श्रेष्ठ संस्कारों के चलते भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा के दौरान आगे एवं निश्चित स्थान पर बैठकर कथा सुनने का विशेष महत्व है। पांडव जन्म का सार सुनाया। इससे पूर्व सूतलीदास आश्रम से कलशयात्रा निकाली।