पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेम प्रकाश दायमा बने राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के तहसील अध्यक्ष

प्रेम प्रकाश दायमा बने राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के तहसील अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर| शिक्षक संघ अंबेडकर के चुनाव निर्विरोध हुए। चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद एवं भागीरथमल कटारिया थे। सर्वसम्मति से सभा अध्यक्ष दानाराम मेहरड़ा, उपसभापति मदनलाल मंडीवाल, सुरेंद्र कुमार एवं अध्यक्ष पद के लिए प्रेमप्रकाश दायमा, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवपाल रंगीला, दिनेश कुमार, धनाराम मीणा, मंत्री पद के लिए परसाराम, कोषाध्यक्ष भंवरलाल भास्कर, संगठन मंत्री राकेश कुमार पवार, रमाकांत खींची, संयुक्त मंत्री पद के लिए राजकुमार सांखला, अशोक कुमार गोठवाल, रमाकांत मोरवाल, भंवर लाल तंवर, प्रचार मंत्री सांवरलाल चिरानिया, महिला मंत्री माया देवी, माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि ताराचंद, उच्च शिक्षा प्रतिनिधि रामअवतार, संस्कृत भाषा प्रतिनिधि गोविंद महिचा, निजी शिक्षा प्रतिनिधि मनीराम, कार्यकारिणी सदस्य बलकेश, नजमुद्दीन तगाला एवं संगठन के संरक्षक मोतीराम माहिचा एवं बीरबल चिरानिया को घोषित किया गया।

दांता में महिला शक्ति सम्मान समारोह



दांतारामगढ़| कुमावत महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठजन एवं प्रवासी भारतीय दांतारामगढ़ तथा प्रदेश महिला शक्ति सम्मान समारोह गोविंदम गार्डन दांता में हुआ। सम्मेलन में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन हरीश कुमावत, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष ललिता कुमावत, भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा के महामंत्री मनोहर लाल, महिला आयोग की सदस्य सुषमा कुमावत, सुमन कुमावत, शिवदयाल नांगल प्रदेशाध्यक्ष कुमावत युवा शक्ति, सुमन कुमावत चेयरमैन रेनवाल, अर्चना कुमावत चेयरमैन चौमूं, वंदना कुमावत आदि मौजूद थे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का सम्मान किया



रामगढ़ शेखावाटी| जौहरी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं. गिरधारीलाल चाकलाण का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अश्क अली टांक, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष बाबूलाल लोसनिया, झाबरसिंह बिजारणियां, खुदाबक्स तगाला, कुरड़ाराम, नौरंगलाल हुड्डा, विजेन्द्र खीचड़, आबिद परिहार व पिताम्बर थे।

माकपा के सम्मेलन में चुनावी चर्चा की

दांतारामगढ़| माकपा का बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन दांता में हुआ। माकपा के राज्य सचिव का. अमराराम ने कहा कि माकपा ने जनता की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष कर जनता को राहत दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि माकपा की लड़ाई भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जारी रहेगी। धोद के पूर्व विधायक का. पेमाराम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में माकपा ने जो संघर्ष आम जनता के लिए किया है। उन्हें लेकर जनता के बीच जाएंगे।

राव राजा व पंत को याद किया

लक्ष्मणगढ़| सीकर के रावराजा रहे स्व. कल्याण सिंह एवं कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समग्र सेवा सद्‌विचार सृष्टि के अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने बताया कि चौपड़ बाजार मंदिर में श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...