बाजौर की अनुशंसा पर उपखंड में चार करोड़ से अधिक की सड़कें स्वीकृत
फतेहपुर| उपखंड में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने चार करोड़ से अधिक की करीब 15 किमी सड़कों को वित्तीय स्वीकृति दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर भेाजदेसर ने बताया की ठिमोली से टाइ सीमा तक 45 लाख की राशि की 1.5 किमी सड़क, नयाबास से बीबीपुर छोटा तक 90 लाख की लागत से 3 किमी सड़क, डाबडी मंडावा सीमा तक 54 लाख की 1.8 किमी सड़क, युनूस खान प्रधान के घर से कब्रिस्तान रोलसाबसर तक तीस लाख की एक किमी सड़क, दाडुन्दा से नागरदास तक 26 लाख की 0.90 किमी सड़क, फतेहपुर से गांगियासर तक 150 लाख की पांच किमी सड़क कुल 449 लाख की लागत की 15 किमी सड़क बनाने की वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार ने प्रदान की हैं।