पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब ठेका नहीं खुलने देने के लिए दिया ज्ञापन

शराब ठेका नहीं खुलने देने के लिए दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर| कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास देशी शराब का ठेका खोलने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सद्दाम हुसैन और पार्षद चण्डीलाल के नेतृत्व में एसडीएम को दिए ज्ञापन में जानकारी दी गई की इस जगह शराब ठेका खोलने का प्रस्ताव है, वहां बाजाेरिया संस्कृत कॉलेज, बालाजी का मंदिर, रेलवे स्टेशन, मुस्लिम मुसाफिर खान एवं मदरसा, विवेकानंद छात्रावास, बूबना धर्मशाला आदि स्थित है तथा सघन आबादी क्षेत्र है। शराब की दुकान खोलने से यहां पर शराबियों का जमावड़ा रहेगा। ज्ञापन में बताया की वर्तमान में यह शराब की दुकान बस स्टैंड एरिया में चल रही है, इसे शराब माफियों की शह पर इस एरिये में लाया जा रहा है। पहले भी इस क्षेत्र में शराब ठेका बंद करवाने के लिए मोहल्लेवालों ने प्रदर्शन किए थे ।

खबरें और भी हैं...