बैठक में गाेबर से लकड़ी बनाने का फैसला किया
कस्बे की सबसे पुरानी सार्वजनिक संस्था गोशाला पिंजरापोल की साधारण सभा की वार्षिक बजट बैठक रामसीसरिया हाउस में कोलकाता कमेटी अध्यक्ष रामवतार रामसीसरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें थारपारकर नस्ल के गोवंश का विकास, गोबर से लकड़ी बनाने सहित अनेक निर्णय लिए गए। सुनील बूबना ने वर्ष की आॅडिट रिपोर्ट पेश कर गोशाला की आर्थिक स्थिति की जानकारी दी। सीए बीपी क्याल ने थारपारकर नस्ल की गाय को स्थानीय गोशाला में लाने तथा इस नस्ल के वंश सुधार पर कार्य करने का सुझाव रखा। पूर्व विधायक बीएल भिंडा ने प्रस्ताव रखा कि सभी सदस्य अपनी तरफ से थारपारकर नस्ल की एक-एक गाय गोशाला को भेंट करें। इस पर सभी ने स्वीकृति दी। बैठक में गोबर से व्यावसायिक लकड़ी बनाने, गोअर्क बनाकर गोशाला की आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पूर्व आरसीए सचिव सुभाष जोशी, ट्रस्टी चंद्रप्रकाश रामसीसरिया, डॉ. आरजी शर्मा, महेश पारीक, मोहनलाल पोदार, कमल सैनी, सत्यनारायण पाटोदिया आदि थे।
फतेहपुर. गोशाला पिंजरापोल की साधारण सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी चर्चा करते हुए।