दांतारामगढ़ में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगेगी, पांच लाख से लाइब्रेरी बनेगी
भास्कर न्यूज | दांतारामगढ़
डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान दांतारामगढ़ के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती राउमावि में मनाई गई। समारोह का शुभारंभ अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. दशरथ हिनुनियां थे। अध्यक्षता डॉ. अंबेडकर संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि बिरदीचंद हल्धुनियां, हजारीलाल सांखला, जयनारायण मीणा, गिरधारी वर्मा, कजोड़मल रैगर, ओमप्रकाश डेनवाल, योगेश शर्मा, ओमप्रकाश स्वामी, रतनलाल पाटनी, रतनलाल यादव, मुमताज अली, भवानी सिंह गोगावास, सुरजाराम मांडिया, प्रभात कुमार मीणा, मंगलचंद जाखड़, धोलासरी सरपंच भींवाराम वर्मा व रिछपाल गोठवाल थे। समारोह में रामकिशन रैगर, महेश काला, राजेन्द्र जाखड़, पिंटू जाखड़, लेखराज जाखड़, मदनलाल काला, रामेश्वर वर्मा, जगदीश काला, नारायण लाल रैगर, मदनलाल काला सहित अनेक लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रिछपाल गोठवाल ने बाबा साहेब अंबेडकर की साढ़े सात फीट की प्रतिमा रामगढ़ कस्बे में लगाने की घोषणा की। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दशरथ हिनुनियां ने दांता या रामगढ़ कस्बे में पांच लाख रुपए की लागत से बुद्ध विहार व लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल मीणा ने आभार जताया। संचालन बाबूलाल हल्धुनियां ने किया।
समारोह के बाद डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। दलित शोषित मुक्ति मंच की ओर से मुख्य बाजार में जयंती मनाई गई।
दांता| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दांतारामगढ़ नगर इकाई द्वारा समरसता के प्रतीक व भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत र| बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती दांता के ठा. मदनसिंह मार्केट में मनाई गई। इस दौरान छात्रनेता दिलीप खोराणियां, सुशील शर्मा, नगरमंत्री त्रिभुवन सिंह, श्रीराम कुमावत ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
लक्ष्मणगढ़ | भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को पूरे उपखंड में मनाई गई। अनेकों स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य समारोह स्थानीय अम्बेडकर भवन में हुआ। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार संरक्षण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपअधीक्षक बृजमोहन असवाल, तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर, संयोजक शुभकरण बिंवाल, अर्जुनलाल वर्मा, महावीर नायक, अनिल जिनगर, बेगाराम महरड़ा, रामेश्वर सांसी, सज्जन मीणा, सज्जन हाफास, गणेश चौहान, बाबूलाल तंवर, प्यारेलाल मीणा, पवन वाल्मीकि, महावीर रोलण, रामोतार खींची, दिनेश खींची, हरलाल महरिया, पूर्व सरपंच कैलाश बाबर, ताराचंद पोषाणी, राजेश बिंवाल आदि वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। संचालन व्याख्याता आशाराम चंदेलिया, रमाकांत दईया व राजेश बिंवाल ने किया। अर्जुनलाल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में जयंती कार्यक्रम हुआ। पार्टीजनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजय माधव, शिक्षाविद हरफूल कुड़ी, जिला सचिव किशन पारीक आदि ने संबोधित किया। समग्र सेवा सद्विचार सृष्टि की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश वैद्य ने बोर्ड लेखन द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया।
फतेहपुर| सर्वसमाज द्वारा शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। आयोजक अंबेडकर विचार मंच समिति के महावीर बालान ने बताया कि शनिवार को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष मूलचंद वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर महरिया, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा, पीसीसी सदस्य हाकम अली खां, पीसीसी सदस्य मो. शरीफ खान, सुशील पंवार, हीरालाल निर्भय, गुलाब अलबेला, आबिद हुसैन, रामप्रसाद जांगिड़, रामस्वरूप महिचा, सुरेश पंवार सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विधायक नंदकिशोर महरिया ने अंबेडकर भवन में बनने वाले हाॅल की आधारशिला रखी तथा इसके लिए विधायक ने कोटे से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन बीरबल चिराणिया, भंवरलाल शास्त्री ने किया।
लोसल| कस्बे में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सुजानगढ़ पालिका अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पंवार, पालिका अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, गोविंदराम बिजारणियां, महेश बामणिया ने श्रद्धांजलि दी। मंच का संचालन सत्यनारायण रोलन ने किया।
शाहपुरा | बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती शाहपुरा में सभी समाज, जाति, व धर्म के लोगों ने एक साथ मिलकर मनाई। इस अवसर पर अंबेडकर सोसायटी शाहपुरा के अध्यक्ष राजेश मीना, पूर्व सरपंच गौरीशंकर तिवारी, भंवरलाल डरा, सियान सिंह, सरपंच मूलचंद कुमावत ने विचार व्यक्त किए। संचालन मदनलाल ने किया।
नेछवा | समीप के गनेड़ी पंचायत के ढाणी रिड़मल में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरलाल सुंडा ने अंबेडकर का जीवन का परिचय दिया। इस दौरान मामराज चौधरी, कानाराम धानिया, सरपंच कपिल शर्मा, बनवारी डेनवाल, अंकित सैनी, कानाराम, जगदीश पचार, बनवारी लाल रूहेला ने संबोधित किया। संचालन टीकूराम मेव ने किया।
फतेहपुर
लक्ष्मणगढ़
लोसल