फतेहपुर में अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन किया
फतेहपर | कस्बे के सुभाष नगर में अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह शनिवार को हुआ। ईओ नगरपालिका नवनीत कुमावत ने बताया कि अंबेडकर भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह शनिवार को गणेशजी मंदिर के पास पूर्व विधायक बीएल भिंडा की अध्यक्षता में हुआ। शहर भाजपा अध्यक्ष रामनिवास सैनी, नंदलाल चावला, गौरीशंकर चावला, पूर्व सरपंच जगदीश महर्षि, खटीक समाज अध्यक्ष श्रीराम दायमा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।