श्रीमद् भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली
फतेहपुर| कस्बे में पोस्ट आॅफिस के पास बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। आयोजक कुलदीप पीपलवा ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक पं. लक्ष्मीनारायण दाधीच ने पहले दिन कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा और मां गंगा ही पापनाशिनी हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और उसे जन्म, कर्म बंधन से मुक्ति मिलती है।