पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर| स्थानीय राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ फतेहपुर के तत्वावधान में ग्राम ताजसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया। गणेशाराम पूर्व सरपंच एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कानाराम चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में कस्तूरबा के बच्चों ने बाल विवाह, रोकथाम के नारों एवं बैनर तथ्यों के साथ बाल विवाह रोकने के लिए संदेश दिया। रैली के वापस कस्तूरबा विद्यालय में पहुंचने पर जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। धन्नाराम मीणा ब्लॉक समन्वयक साक्षरता पंचायत समिति फतेहपुर एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कानाराम चौधरी द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया। इसमें बाल विवाह के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं नुकसान के बारे में बताया। पार्षद गणेश चमड़िया, उपप्रधान गुलाब अलबेला, सोफिया परवीन, कमला चौधरी एवं कस्तूरबा विद्यालय की अन्य अध्यापिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपहरण मामले के आरोपी हैड कांस्टेबल शीशराम निलंबित

नीमकाथाना|न्यायिक हिरासत से अपहरण के एक मामले में आरोपी हैड कांस्टेबल शीशराम को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने निलंबित कर दिया। शीशराम यातायात शाखा सीकर में कार्यरत था। आरोपी शीशराम को कोर्ट ने नीमकाथाना के सांवलराम यादव अपहरण मामले में जेल भेजा था। 48 घंटे से अधिक समय न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर एसपी विनीत कुमार ने हैड कांस्टेबल को निलंबित किया। इनका मुख्यालय पुलिस लाइन सीकर किया गया है।

ठलवा आश्रम में प्याऊ का उद्‌घाटन

फतेहपुर| कस्बे के ठलवा आश्रम में बुधवार को सार्वजनिक प्याऊ का उद्‌घाटन किया गया। ठलवा आश्रम के सदस्य विजय जोशी ने बताया कि प्याऊ का उद्‌घाटन अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान धनराज मंगलहारा, गिरधारी चोटिया आदि मौजूद थे।

देशी जड़ी-बूंटियों से इलाज किया

फतेहपुर| अक्ष्या तृतीया पर निशुल्क चिकित्सा शिविर व परामर्श का शुभारंभ किया गया। एडवाेकेट विक्रम चौमाल ने बताया कि अग्रसेन भवन के पास वैद्य विष्णु कुमार चौमाल द्वारा देशी जड़ी-बूंटियो द्वारा रोग निवारण के लिए चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इसमंे श्वांस रोग, दंत रोग व दर्द संबधी बीमारियों का इलाज किया गया।

पेंशनर मंच में पांच नए संरक्षक सदस्य बने

सीकर| राजस्थान पेंशनर्स मंच की जिला शाखा में संरक्षक मंडल में पांच नए सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवशंकर गर्ग की सहमति से संरक्षक मंडल में ओमसिंह चौहान को नीमकाथाना व श्रीमाधोपुर, बजरंगलाल पारीक, राधेश्याम कौशिक, सीताराम शर्मा व नाथूलाल को खंडेला व दांतारामगढ़ को सदस्य बनाने के साथ तहसील कमेटियों के गठन के लिए प्रभारी भी बनाया गया है।

बच्चों ने किया चरी व गरबा नृत्य



दांता| श्री बद्रीनारायण भैरवदत्त खेतान माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में वार्षिक समारोह सृजन 2018 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा थे तथा अध्यक्षता विद्या भारती संस्थान जयपुर के मंत्री सुरेश कुमार वधवा ने की। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती संस्थान के सचिव विजयसिंह फौजदार एवं प्रांत निरीक्षक अशोक कुमार पारीक रहे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। बालकों द्वारा चरी नृत्य, गरबा, घोष वादन आदि कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति दी गई।

खबरें और भी हैं...