फतुहा | शुक्रवार को प्रखंड परिसर में हरी चादर योजना के तहत प्रखंड प्रमुख रेखा देवी के हाथों किसानों के बीच मूंग के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने की तथा मौके पर मौजूद किसानों को गोबर खाद, कंपोस्ट, केंचुआ खाद बनाने की विधि बताई गई।