पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फतुहा में ट्रैक्टरों पर लदी गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से राख

फतुहा में ट्रैक्टरों पर लदी गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर ट्रैक्टर पर लदी गेहूं की फसल बिजली तार के चपेट में आने से आग लग गई। इस घटना में लाखों की फसल व ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। पहली घटना सुपनचक गांव की है, जहां खेत के पास ट्रैक्टर के डाले पर लदी करीब डेढ़ बीघे की गेहूं की फसल तार की चपेट में आने से राख हो गई।

दूसरी घटना जफराबाद गांव की है, जहां ट्रैक्टर समेत गेहूं की फसल तार की चपेट में आने से राख हो गई। ट्रैक्टर तथा फसल गांव के ही नागमणि यादव की बताई जाती है। दोनों जगहों पर भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने खुद दोनों घटनास्थल पर जाकर आगजनी व उससे हुई बर्बादी का जायजा लिया।

फतुहा में ट्रैक्टर पर जलती फसल।

मसौढ़ी में फसल जलकर राख

मसौढ़ी | मणिचक मोहल्ला स्थित बधार के ठीका खंदा में रविवार की दोपहर अचानक लगी आग में चार किसानों की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अगलगी में किसान बृजमोहन यादव, बुटाई यादव, संजय यादव व राधे बिंद की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

दानापुर में दुकान में आग से हजारों का नुकसान

दानापुर |
सदर बाजार स्थित उदय जनरल स्टोर किराना दुकान के गोदाम में रविवार को आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। कारणों का फिलहाल पता नहीं चला सका है, पर शॉर्ट से सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर, मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नदौल मुसहरी निवासी सुदेश्वर मांझी के घर में शनिवार की रात उस वक्त आग लग गई जब उसकी प|ी घर के एक कमरे में खाना बना रही थी। इसमें राशन, कपड़े, टीवी, पंखे समेत कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। बाद में दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...