पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला भाजपा मुख्यालय पर सहयोग निधि कैंप लगाया

जिला भाजपा मुख्यालय पर सहयोग निधि कैंप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| जिला अध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू की देखरेख में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि कैंप का आयोजन जिला फाजिल्का कार्यालय में किया गया। मंडल अध्यक्ष संजीव ने बताया प्रदेश भर में चल रहे कैंप की तारीखें निर्धारित की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यह कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि अगला कैंप 28 मई को जिला कार्यालय में पूरा दिन लगाया जाएगा। सभी भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के लिए अपना योगदान डालेंगे। उन्होंने बताया कि फाजिल्का के लिए पार्षद संदीप चलाना को संयोजक नियुक्त किया गया है। इस मौके जिला महामंत्री अशवनी फुटेला, जिला बीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल प्रजापति, मंडल फाजिल्का के महामंत्री बाबू लाल अरोड़ा, जिला कार्यालय सचिव सुनील कश्यप, सन्नी सरोआ, संदीप कुमार व अन्य उपस्थित थे।

सहयोग निधि कैंप में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...