पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए हो प्रबंध:डीसी

बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए हो प्रबंध:डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का जिले की डीसी ईशा कालिया के नेतृत्व में बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए जरुरी आदेश भी दिए। बैठक के दौरान डीसी ने बेसहारा पशुओं को गौशाला में रखने और उनकी साभ-संभाल पर विशेष जोर देते कहा कि बेसहारा पशुओं को गौशालाओं के नुमाइंदों की तरफ से संभाला जाए और उनको गौशालाओं में रखा जाए। डीसी ने गौशाला के स्टाफ को भी हिदायत की कि गौशाला में खाली पड़ी जमीन पर हरा चारा उगाया जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं के गोबर को प्रयोग में लाने के लिए गोबर गैस के प्लांट लगाए जाएंगे जिसके साथ गौशाला की आमदन में विस्तार होगा। इस मौके जिला विकास व पंचायत अधिकारी अरुण जिंदल, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग डॉ. रजिन्दर कुमार बांसल और गौशाला के मैनेजर सोनू वर्मा उपस्थित थे।

बैठक कर दिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को आदेश

खबरें और भी हैं...