फाजिल्का में बैठक करते हुए भाकियू कादिया के किसान।
भास्कर संवाददाता| फाजिल्का
भारतीय किसान यूनियन रजि कादियां जिला फाजिल्का की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष बुध राम बिश्नोई की अध्यक्षता में में हुई, जिसमेंं बूटा सिंह चिमनेवाला विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में मुख्य सचिव निशान ढिल्लो, मनप्रीत सिंह संधू, जोगिंदर बन्नावाला, जीत सिंह, अध्यक्ष सिंगार सिंह, गुरचरन सिंह आदि उपस्थित थे। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि किसान महासंघ के फैसले मुताबिक 1 से 10 जून तक किसान सामूहिक तौर पर छुट्टी पर रहें व कोई भी किसान शहर नहीं जाएंगे और दूध तथा सब्जी वगैरहा बंद रखेंगे जो न तो कोई वस्तु शहर लेकर जाएंगे और न ही साथ लेकर आएंगे। धान की बीजाई पहले की तरह 10 जून से शुरू करके सरकार के फैसले का जत्थेबंदी विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि सरकार 10 जून से निर्विघ्न 10 घंटे बिजली सप्लाई चालू करे और नहरी पानी पूरी समर्थता अनुसार नहरों में छोड़ा जाए। इसके अलावा पानी टेलों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर सरदारा सिंह, मंगा सिंह, भलवान, रविंदर कुमार कंबोज, काबल सिंह, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, सुच्चा सिंह खालसा, पूर्ण सिंह, जंगीर सिंह, डीके सियाग, कंवलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।