मुक्तसर|पंजाब स्टेट वूमेन अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब में दूसरे नंबर पर आई जिला मुक्तसर की 3 लड़कियों को एसो. द्वारा जल्द ही सम्मानित किया गया जाएगा। जिला क्रिकेट एसो. के महासचिव प्रो. गुरबाज सिंह ने बताया कि इनमें नानक देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समाघ की नवदीप कौर व राजविंदर कौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुम्यारा की मनजिंदर कौर शामिल है। उन्होंने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसो. मोहाली द्वारा करवाए मैच में लुधियाना जोन में लुधियाना सहित मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, बरनाला शामिल थे। इस जोन की टीम में मुक्तसर जिले की तीन खिलाडिय़ों का चुनाव हुआ व नवदीप जमशेदपुर में बीसीसीआई का वूमेन क्रिकेट अंडर-19 वन डे लीग एंड नॉक आउट टूर्नामेंट में सुपर लीग में भाग ले चुकी है।(अमित अरोड़ा)