पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते 8 रेलगाड़ियां कैंसिल

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते 8 रेलगाड़ियां कैंसिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

फिरोजपुर रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य चलने के कारण 8 रेलगाड़ियों को 30 व 31 मई और 1 जून को कैंसिल किया गया है वहीं 3 रेलगाड़ियों का रास्ता तब्दील तो 8 रेलगाड़ियां शार्ट टर्मिनेशन की गई हैं।

ये हैं 8 कैंसिल ट्रेन

30 मई को 54561 बठिंडा-फिरोजपुर, 54572 फिरोजपुर - लुधियाना, 54575 लुधियाना-लोहिंया खास व 54642 फिरोजपुर-बठिंडा रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं। 31 मई को 54576 लोहियां खास-लुधियाना, 54571 लुधियाना-फिरोजपुर, 54641 दिल्ली-फिरोजपुर रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं वहीं 1 जून को54562 फिरोजपुर-बठिंडा रेलगाड़ी कैंसिल की गई है ।

इनका रास्ता किया गया है तब्दील

1. 19223 अहमदाबाद जम्मू जोकि बठिंडा-फिरोजपुर-जालंधर-पठानकोट के रास्ते चलती है वह 29 मई को बठिंडा-धुरी-लुधियाना-जालंधर के रास्ते चलेगी। 2. 19224 जम्मू अहमदाबाद जोकि पठानकोट-जालंधर-फिरोजपुर-बठिंडा के रास्ते चलती है 30 मई को जालंधर-लुधियाना-धुरी-बठिंडा रास्ते चलेगी। 3.14625 दिल्ली-फिरोजपुर जोकि कोटकपूरा-फरीदकोट-फिरोजपुर के रास्ते चलती है 30 मई को कोटकपूरा-फाजिल्का-फिरोजपुर के रास्ते चलेगी ।

ये 8 रेलगाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेशन

13307 धनबाद-फिरोजपुर 28 मई को लुधियाना रुकेगी, लुधियाना-फिरोजपुर कैंसिल 14629 लुधियाना-फिरोजपुर 30 मई को फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर कैंसिल 54045 जींद-फिरोजपुर 30 मई को कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर कैंसिल 54563 बठिंडा-फिरोजपुर 30 मई को कासूबेग रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर कैंसिल 54051 लुधियाना-फिरोजपुर 30 मई को फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर कैंसिल 74963 लुधियाना-फिरोजपुर 30 मई को फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर कैंसिल 74933 जालंधर-फिरोजपुर 30 मई को महालम रुकेगी, महालम-फिरोजपुर कैंसिल 74935 जालंधर-फिरोजपुर 30 मई को मल्लांवाला खास रुकेगी, मल्लांवाला खास- फिरोजपुर कैंसिल

खबरें और भी हैं...