5 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार
बरीवाला|थाना लक्खेवाली पुलिस ने 5 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना लक्खेवाली के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नंदगढ़, चक शेरेवाला व गांव चिबड़ांवाली में गश्त की जा रही थी तो गांव पाकां की ओर से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था और वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। उसको पकड़कर तलाशी ली तो 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। व्यक्ति की पहचान गुरतेज सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव बहावल(फाजिल्का)के रूप में हुई है।(राजेन्द्रपाल)