सभा ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
जरूरतमंद को कपड़ा वितरित करते सभा के सदस्य।
फाजिल्का| खत्री सभा की ओर से सुरेंद्र मुलड़ी की अध्यक्षता में बनाई गई कपड़ा वितरण कमेटी की तरफ से बुधवार को जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। सभा के सचिव रमेश कपूर ने बताया कि खत्री सभा के प्रोजेक्ट के तहत कपड़ा व बूट जुराबें वितरित की गई। जिसमें पहले दिन आए परिवारों को बूट जुराबें दिए गए। जिसमें मनजीत गांधी द्वारा बूट बांटने में सहयोग किया गया। वहीं कपड़े में निकेत झांब व जगदीश वढेरा ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जो परिवार कपड़ा, बूट व जुराबें देना चाहते हैं तो सभा के सदस्य उनके घर में से वस्त्र आदि प्राप्त कर लेंगे।