महासभा ने की हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग
अरोड़ा महासभा के नेता चौकी प्रमुख एएसआई हरबंस सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए।
कार्रवाई न होने पर दी रोड जाम करने की चेतावनी
भास्कर संवाददाता| फाजिल्का
मंडी लाधूका के बस अड्डे और एक होटल मालिक पर किए कातिलाना हमले में अरोड़ा महासभा के नेताओं ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रमुख को मांग पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। गुरमीत काठपाल, अरविन्द गगनेजा, गुरप्रीत सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुक्कड़, राजू वधवा और विनोद वढेरा ने कहा है कि थाना सदर फाजिल्का द्वारा 19 दिसंबर 2017 को इस हमले के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था, परन्तु आज तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इन नेताओं ने कहा है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के साथ बेइंसाफी कर रहा है। यदि पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी न की तो अरोड़ा महासभा द्वारा एफएफ रोड पर चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंध में मंडी लाधुका के चौकी प्रमुख एएसआई हरबंस सिंह के साथ संपंर्क किया गया तो उन्होंने कहा है कि वह इस मुकदमे के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करेंगे।