किताबों को रद्दी न समझकर बुक बैंक में जमा करवाए शहरवासी : हैप्पी ठकराल
फाजिल्का| संस्था गाड गिफ्टेड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे स्थानीय प्रताप बाग स्थित बुक बैंक जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह बुक बैंक 6वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाता है। सोसायटी के चेयरमैन सुरिंदर ठकराल हैप्पी, सचिव मनोज नारंग, दयानंद जांगिड़ व संदीप कक्कड़ ने बताया कि इस बुक बैंक के माध्यम से गत वर्ष लगभग 200 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई थी जो अब बच्चों से वापस लेकर आगामी वर्ष के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। इस बाबत श्री ठकराल ने बताया कि इन किताबों को रद्दी न समझकर जल्द स जल्द बुक बैंक में जमा करवाएं या बुक बैंक के सब आफिस कांशी राम कॉलोनी स्थित न्यू गुरुकुल विद्या मंदिर सायं 5 बजे से 5.30 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। पीआरओ मोहित गिल्होत्रा ने बताया कि सभी प्रकल्प दानी सज्जनों व नगर निवासियों के सहयोग से चलाए जा रहे हैं।