केजी विंग में करवाई अंग्रेजी कविता उच्चारण प्रतियोगिता
फाजिल्का| जैन आदर्श स्कूल में केजी विंग के बच्चों के बीच अंग्रेजी कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्लेवे एलकेजी तथा यूकेजी के लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन केजी विंग की मैडम श्रुति ने किया। बच्चों ने बड़े मधुर स्वर में अंग्रेजी कविताएं बोली। मैडम ममता तथा प्रियंका सेतिया ने भी इस कार्य में पूरा सहयोग दिया। अंत में प्रथम स्थान पर यूकेजी की मोहरीत, दूसरे स्थान पर प्लेवे का अर्शदीप सिंह तथा तीसरे स्थान पर एलकेजी के योगेश रहे। प्रधानाचार्य एसके डोगरा ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य के लिए प्रेरित किया।