पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंदोर धर्मशाला में मनाया अंबेडकर जी का जन्म दिवस

चंदोर धर्मशाला में मनाया अंबेडकर जी का जन्म दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का|बाबा साहिब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का 127वां जन्म दिवस आज श्री गुरु रविदास सेवा समिति, चंदोरा मोहल्ला नई आबादी द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम मं मोहल्ला अध्यक्ष जगदीश चंद्र व सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश सिरोवा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहिब के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। विभिन्न वक्ताओं द्वारा बाबा साहिब के जीवन के विभिन्न पहलुओं बारे जानकारी दी गई। इस अवसर पर लड्डूओं का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बनवारी लाल, गंगा राम, भारत भूषण, संदीप कुमार, नरिन्द्र कुमार, विजय कुमार, राज कुमार, जसविन्द्र,सूरज पाल, पंकज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...