पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में 75 यूनिट रक्त किया एकत्रित

कैंप में 75 यूनिट रक्त किया एकत्रित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा पंथ के साजना दिवस को समर्पित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फाजिल्का में धार्मिक कार्यक्रम के बाद रक्तदान कैंप लगाया गया। सुबह साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के रखे पाठों के भोग डाले गए। उपरांत हजूरी रागी भाई अमरीक सिंह, कथा वाचक भाई प्रीतम सिंह, बीबी तृप्त कौर के जत्थों ने गुरबाणी की अमृत वर्षा की।

उपरांत रक्तदान कैंप का उद्घाटन आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह लवली काठपाल और एसएमओ डाॅ. राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि गुरप्रीत सिंह लवली काठपाल ने कहा कि रक्तदान सबसे उत्तम दाम है, जो किसी भी इंसान का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और जरूरत पडऩे पर खून देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने खुद रक्तदान करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के उपायों की सराहना की। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई दविन्द्र पाल सिंह , डॉ. बलबीर सिंह, प्रिंसिपल हंस राज, भाई कंवलजीत सिंह, हरमिन्द्र सिंह दुरेजा, मनजीत सिंह बांगा, डा. परमजीत सिंह तनेजा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, दविन्द्र सिंह आहूजा, प्रीतम सिंह, सहजपाल सिंह आदि ने सेवा निभाई। इस कैंप में 75 से अधिक यूनिट रक्तदान लिया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक की टीम मैडम आशा डोडा, मैडम रंजू गिरधर आदि ने सेवा निभाई।

शिविर दौरान रक्तदान करते हुए युवक।

खबरें और भी हैं...