बच्चों में कुपोषण की समस्या को किया जाएगा दूर : सिविल सर्जन
सामाजिक सुरक्षा और स्त्री एवं बाल विकास विभाग पंजाब के निर्देशों और डीसी फाजिल्का के योग्य नेतृत्व में जिला फाजिल्का के समूह आंगनबाड़ी सेंटरों में पोषण अभियान मनाया गया। इस मौके आंगनबाड़ी सेंटर में पहुंचे सिविल सर्जन डाॅ. सुरिन्दर कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों में पाई जाती कुपोषण कुपोषण जैसी समस्या को दूर किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि पोषण दिवस मौके गर्भवतियों की सुपोशण गोद भराई फल, सब्जियां, घी और अनाज द्वारा की गई और 6 साल तक के बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान समूह आंगनबाड़ी सेंटरों में पंचायतों और समुदाय सहभागता के साथ गर्भवतियों और छोटे बच्चों की माओं को एएनएमज और आशा वर्करों द्वारा पौष्टिक खुराक संबंधी जागरूक किया गया।
एक महिला को फल भेंट करते सिविल सर्जन।