पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा रामदेव मंदिर में लगाए कैंप में 102 ब्लड शुगर के रोगियों की जांच

बाबा रामदेव मंदिर में लगाए कैंप में 102 ब्लड शुगर के रोगियों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था द्वारा बाबा रामदेव मंदिर में रविवार को ब्लड शुगर जांच कैंप लगाया गया। यह कैंप सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक स्व. श्री विनोद वर्मा की पुण्य स्मृति में उनके सपुत्र सन्नी वर्मा, उनके परिवार के सहयोग व बाबा रामदेव मंदिर कमेटी के सहयोग से लगाया गया। सोसायटी के पीआरओ मोहित गिल्होत्रा ने बताया कि इस शिविर में 102 मधुमेह से पीड़ित रोगियों की जांच की गई। इस शिविर में सिटी लैब डायरेक्टर विकास कटारिया व उनकी टीम में कशिश कटारिया, केशव कटारिया द्वारा सेवाएं दी गईं। सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष वीके ठकराल व प्रेस सचिव संदीप कक्कड़ ने बताया कि सभी कार्यक्रम नगर निवासियों व दानी सज्जनों के सहयोग से चलाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...