पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों के लिए निशुल्क ट्रेनिंग 28 मई से

भारतीय सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों के लिए निशुल्क ट्रेनिंग 28 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |गांव हकूमत सिंह वाला स्थित सी पाइट सेंटर में अगस्त माह में भारतीय फौज में होने वाली भर्ती को लेकर नौजवानों को निशुल्क ट्रेनिंग 28 मई से शुरू की जा रही है। इसमें जिला फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर जिले की मुक्तसर तहसील व फाजिल्का जिले की जलालाबाद तहसील से संबंधित नौजवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

सर्टिफिकेट, फोटो लाएं

ट्रेनिंग अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नौजवान अपना दसवीं का सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। नौजवानों के ट्रायल अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से सोमवार से शुक्रवार तक लगातार जारी हैं।जो नौजवान शर्तों को पूरा करता है तो वह गांव हकूमत सिंह वाला में ट्रेनिंग ले सकता है।

ट्रेनिंग के लिए ट्रायल देते नौजवान

रिहायश और खाना फ्री

मेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान रिहायश, खाना व ट्रेनिंग का प्रबंध सरकार की तरफ से बिल्कुल निशुल्क किया गया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 88728-02046, 78891-75575 या 94639-03533 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा www.joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...