महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र बठिंडा द्वारा करवाई गई 3 दिवसीय ट्रेनिंग के समाप्ति मौके डीसी ईशा कालिया ने कहा कि महिलाएं कभी भी अपने आप को कमजोर न समझें। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में दफ्तरी और अन्य कामकाजी संस्थानों पर काम करने वाली औरतों की सुरक्षा को यकीनी बनाने हेतु दी गई इस ट्रेनिंग के आखिरी दिन उन्होंने औरतों को अपने अधिकारों प्रति खुद और आगे अन्य को भी जागरूक करने का न्यौता दिया। डीसी ने महिलाओं को अपने-आप को मजबूत करने के साथ-साथ उनकी आजादी और सुरक्षा पर जोर देते कहा कि वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के की अपेक्षा कम नहीं हैं। डीसी ने सभी विभागों को औरतों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए गठित की गई कमेटियों को औरतों के प्रति सार्थक सोच रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तरों और अन्य काम-काजी संस्थानों पर काम कर रहे कर्मचारियों और दफ्तरों में अपने कामकाज के लिए आने वाली महिलाएं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान औरतों को दफ्तरी संस्थान पर काम-काम दौरान आने वाली समस्याओं बारे भी विचार-विमर्श किया और उनसे जरुरी सुझाव भी लिए गए। इस मौके डिप्टी कमिश्नर द्वारा ट्रेनिंग लेने वाली अलग -अलग विभागों की महिला कर्मचारियों को सर्टिफिकेट भी बांटे गए।