पंजाब शिक्षा व सिखलाई परिषद के किशोर शिक्षा कार्यक्रम के अधीन स्कूल मुखी व नोडल अध्यापकों की जिला स्तरीय एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में डीईओ सेकेंडरी कुलवंत सिंह की अगुवाई में जिला साइंस सुपरवाइजर डॉ. विपन कटारिया के दिशानिर्देश अनुसार करवाया गया। इस वर्कशाप में 50 स्कूलों के स्कूल मुखिया व नोडल अफसरों ने भाग लिया। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी ने आज के समय में किशोर शिक्षा की जरूरत को बहुत महत्वपूर्ण मानते हुए इसकी स्कूलों में सही और सच्ची शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पहुंचे स्कूल मुखियों को इस कार्यक्रम को स्कूलों में सही तरीके से लागू करने संबंधी दिशानिर्देश भी जारी किए गए।