सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. कंवरजीत धालीवाल की अध्यक्षता में वीरवार को खुईखेड़ा में नेशनल डेंगू दिवस पर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली को एसएमओ डॉ. धालीवाल द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। रैली में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। डॉ. कंवरजीत सिंह ने बताया कि हम सबको मिलकर डेंगू व मलेरिया को फैलने से रोकना होगा। लोग अगर अपने घरों के साथ-साथ अपना आस-पास भी साफ सफाई का पूर्ण रूप से ध्यान रखते हैं तो मच्छरों की बढ़ती तादाद को रोका जा सकता है। इस मौके एसएमओ डॉ. कंवरजीत सिंह, डॉ. गुरइंद्र सिंह, डॉ. कम्बोज, रविन्द्र सिंह, लखविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित समूह हेल्थ वर्कर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पीएचसी जंडवाला भीमेशाह में डेंगू दिवस मनाया: फाजिल्का| नोडल अफसर डॉ. राजनदीप टुटेजा के नेतृत्व में पीएचसी व अन्य सब सेंटरों में नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. राजनदीप टुटेजा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ओर अपने घरों या कार्यालयों के कूलरों, गमलों व फ्रिजों आदि की ट्रे में खड़े पाल को सप्ताह में एक बार जरूर अच्छी तरह साफ किया जाए। इस अवसर पर ओम प्रकाश, लखविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, रोहित कुमार, रजिन्द्र कुमार, सोनू वर्मा, सुखविन्द्र पाल, जगतार सिंह, राज कुमार उपस्थित थे।
खुईखेड़ा में डेंगू जागरूकता रैली को रवाना करते हुए डॉ. धालीवाल।
रुकनपुरा खुईखेड़ा के सरकारी मिडिल स्कूल में नेशनल डेंगू दिवस मनाया
अबोहर| सीएचसी सीतो गुन्नो के अंतर्गत आने वाले गांव रुकनपुरा खुईखेड़ा के सरकारी स्कूल मिडिल स्कूल में नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को बताया कि इसके बचाव के लिए मुख्य तौर पर घरों के आस-पास पानी को इक्ट्ठा न होने देना, हफ्ते में एक बार कूलरों टंकियों को साफ करने के बाद सुखाने, दिन के समय ऐसे कपड़े पहने जिससे पूरा शरीर ढका हो। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू मदन लाल, निशा शर्मा स्कूल अध्यापक जगदेव सिंह बराड़,हरदीप सिंह मोती कुमार अशोक कुमार आशा वर्कर मंजू और करमजीत आदि मौजूद थे।
जंडवाला भीमेशाह में ग्रामीणों को डेंगू रोग संबंधी जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी।