पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फास्टफूड उच्च ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण : सीएस

फास्टफूड उच्च ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण : सीएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल फाजिल्का में वीरवार को विश्व ब्लड प्रेशर दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ. दविन्दर भुकल असिस्टेंट एसएमओ फाजिल्का ने कहा कि उच्च ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है। जरूरत है अपने बीपी का रेगुलर चैक करवाते रहना ताकि आने वाले बड़े खतरे से बचा जा सके।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. सुरिंदर कुमार ने कहा कि हमारा आज के समय में खाना-पीना और रहना सब दूषित हो चुका है। खाने में फास्ट फूड, पीने में सोफ्ट और हार्ड ड्रिंक्स और रहन-सहन बहुत आराम परस्त हो गया। इसी कारण ब्लड-प्रैशर और शुगर जैसी बीमारियां आम होने लगी हैं। जरूरत है अपने आप को जागरूक करने की और वक्त पर अपना बीपी चैक करवाते रहने की। इस मौके पर डीआईओ डॉ. जसदेव सिंह, एसएमओ डॉ. राजेश शर्मा, अनिल धामू, रंजना, दविंदर कौर आदि शामिल थे।

गंभीर बीमारी है हाई ब्लड प्रेशर, विद्यार्थी खुद को रखें तनावमुक्त

फाजिल्का| संत कबीर पालीटेक्निक कॉलेज में 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रोजेक्ट आफिसर गुरमीत सिंह की देखरेख में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते प्रिंसिपल रजनीश छोकरा ने बताया कि साल 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरी दुनिया में उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता लाने के लिए यह दिवस मनाने की शुरूआत की थी। उन्होंने बताया कि रक्तचाप की जांच से ही हम अपने शरीर को घेर रहे रोगों से अवगत हो उनका इलाज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप अपने आप में ही एक गंभीर रोग है। इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने भी जीवन से तनाव को दूर कर समय समय पर रक्तचाप की जांच का प्रण लिया।

सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदर कुमार।

खुईखेड़ा में विश्व रक्तचाप दिवस पर कैंप लगाया

फाजिल्का| सीएचसी खूईखेड़ा में एसएमओ डॉ. कंवरजीत सिंह के दिशानिर्देश पर विश्व रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. गुरइंद्र बराड़ ने मरीजों की जांच की। इस मौके डॉ. आमना, बीईई सुशील बेगांवाली, प्रदीप कुमार, सत्यनारायण, स्टाफ नर्स ज्योति बाला, हरमेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कैंप में करीब 46 मरीजों के रक्तचाप की जांच की गई। डॉ. बराड़ ने बताया कि कैंप में जांच करवाने आये अधिकतर मरीजों का रक्तचाप अधिक पाया गया। उन्होंने बताया कि अधिक दबाव, मानसिक तनाव भी उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है। उन्होंने आए हुए सभी लोगों को रक्तचाप की नियमित रूप से जांच करवाने की सलाह दी। एसएमओ डॉ. धालीवाल ने बताया कि सुबह के सेर शरीर के बहुत ही फायदेमंद होती है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय स्कूलों व सब सेंटरों पर लोगों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जाता है।

संत कबीर कॉलेज में सेमिनार में संबोधन करते प्रिसिंपल रजनीश छोकरा।

खबरें और भी हैं...