फाजिल्का| जिला फाजिल्का के चक्क डबवाला गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पंचायत द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को स्थापित किया। इस प्रतिमा का उद्घाटन बाबा ब्रहम दास ने किया। बाबा ब्रहम दास जी ने कहा कि शहीदों को याद रखने वाली कोमें सदा कामयाब रहती हैं और प्रतिमा की स्थापना के बाद बाबा ब्रह्म दास जी ने सत्संग फरमाया और लोगों को नशाें से दूर रहने के लिए कहा व अच्छे काम करने के लिए अच्छे उपदेश दिए। जानकारी देते सरपंच बलदेव कृष्ण ने बताया कि पंचायत की ग्रांट में से शहीद की प्रतिमा को स्थापित किया गया।