क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से योग की अलख जगा लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे फाजिल्का योग मंच की तरफ से महाबीर पार्क में 11वीं वर्षगांठ हवन यज्ञ के साथ मनाई गई। रविवार को योग के साथ वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे। आर्य समाज के संरक्षक व संस्था के प्रमुख डाॅ. सुशील वर्मा ने बताया कि योग से शरीर निरोग रहता है वहीं गंभीर बीमारियां लगने का भी खतरा कम हो जाता है। संस्था के मिलख राज बाघला ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले मात्र 2 सदस्यों के साथ योग की क्लासें शुरू की थी लेकिन अब तो काफी संख्या में लोग योग लाभ ले रहे हैं। संस्था के महिन्द्र सचदेवा ने बताया कि योग क्लॉस रोजाना सुबह 5:30 बजे शुरू होती है। इस दौरान मौके पर नीलम पुजारा, राजेश पुजारा, राम प्रकाश तथा परनामी मौजूद थे।