पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने की पानी की जांच

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने की पानी की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरों में आए पानी के मद्देनजर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने एसडीओ दलजीत सिंह की अध्यक्षता में नहरी पानी की जांच की। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है व सोमवार शाम तक स्थिति में सुधार आ जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुक्तसर में जहां सरहिंद फीडर नहर दाखिल होती है वहीं पानी में घुली हुई ऑक्सीजन की मात्रा 4 प्वाइंट से बढ़ गई थी, जबकि टेल वाले गांवों में यह कम थी। उनके अनुसार पानी की गुणवत्ता को पानी में घुली हुई ऑक्सीजन की मात्रा के पैमाने से भी मापा जाता है। उन्होंने कहा कि पीछे से डैमों से साफ पानी आने से कल तक पानी में ऑक्सीजन की मात्रा निर्धारित मापदंड 7 से 9 प्वाइंट तक पहुंच जाएगी। उल्लेखनीय है कि पानी में सीरा घुलने से पानी में से ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई थी व इसी कारण जल जीवों की मौत हुई थी।

मुक्तसर में पानी की जांच करने पहुुंचे अधिकारी और सैंपल लेते हुए।

जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग ने सैंपलिंग की

मुक्तसर| जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग की मोबाइल वाटर टेस्टिंग लेबोरेटरी द्वारा जिले में विभिन्न जगहों पर पानी की सैंपलिंग की जा रही है। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर ने बताया कि इस संबंधी समय रहते ही सभी वाटर वर्क्सों में से नहरों से पानी डालने की मनाही कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह सैंपलिंग लगातार जारी रहेगी व जब पानी पूरी तरह साफ हो जाएगा तभी टंकियों में डाला जाएगा।

नहरी पानी खेती के लिए है सुरक्षित : निगरान इंजीनियर

मुक्तसर|सिंचाई विभाग के निगरान इंजीनियर हरलाभ सिंह चाहल ने बताया कि नहरों में आ रहे पानी में शीरा घुला है जोकि एक बायो डीग्रेडेबल (कुदरती तौर पर नष्ट हो जाने वाला) पदार्थ है व यह पानी खेती के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पानी में कोई रसायन नहीं घुले है। उनके अनुसार हरीके पत्तन तक पानी साफ हो गया है।

खबरें और भी हैं...