पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा तस्करी के दो मामलों में एक काबू, एक फरार

नशा तस्करी के दो मामलों में एक काबू, एक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी/मलोट |थाना लंबी के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि जब वह गश्त कर रहे थे तो गांव भागू के पास एक वाहन नंबर आरजे13जीए 1999 से 26 पेटियां शराब फर्स्ट च्वाइस, 6 पेटियां स्पेशल माल्टा देसी, 4 पेटियां मस्ती माल्टा देसी शराब ठेका व 4 पेटियां शाही शराब ठेका मार्का(हरियाणा) बरामद हुई। तस्कर को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान ब्रिजनंदन पुत्र मेघनाथ वासी आजलवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। हवलदार मनजीत सिंह ने बताया कि जब वह गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक स्विफ्ट कार नंबर एचआर26एएम5671 को एक अज्ञात व्यक्ति ने रजबाहे की दीवार से मारी और वह मौके से फरार हो गया। जकार की तलाशी ली तो कार में से 40 पेटियां (480बोतल) शराब ठेका देसी मार्का ताजा माल्टा हरियाणा बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...