पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूले लाल साईं का महोत्सव मनाया

झूले लाल साईं का महोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| झूले लाल कालोनी में स्थित वरूण देव धाम में दो दिवसीय झूले लाल साईं जी का महोत्सव उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा ओर राजस्थान के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वरूण देव जी को नमन किया। स्थानीय मंदिर के गद्दीनशीन गुरु डाॅ. कृष्ण लाल ठक्कर ने बताया कि 40 वर्षों से उनके परिवार को गद्दी की सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। मंदिर में 40 वर्षों से ही लगातार 24 घंटे ज्योति चल रही है। हजारों वर्ष पूर्व सिंद्ध प्रांत में जब मुसलमान हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे थे तो उस समय गुरु अमर लाल ने अपने तपोबल से हिंदुओं की रक्षा की व क्रोधित नदी जिसमें तूफान आया हुआ था उसको शांत किया।

खबरें और भी हैं...