41 शिक्षार्थियों को बांटे सार्टिफिकेट
फाजिल्का|दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौंसिल योजना के अंतर्गत गांव चुवाड़ियां वाली में 41 शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे गए। यह सर्टिफिकेट बांटने की रस्म गांव के एक स्कूल में करवाए गए समागम दौरान एडीसी विकास रणबीर मुद्धल द्वारा निभाई गई। बहुत ही साधारण और प्रभावशाली निपटे समागम को संबोधन करते श्री रणबीर मुद्धल ने कहा कि जिले के बेरोजगार लड़कियों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के अंतर्गत ही पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग के साथ 41 बेरोजगारों को स्किल डिवेलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत मुफ्त प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों को कहा कि वह अपनी जिंदगी में और सख्त मेहनत करें। उनकी मेहनत भविष्य में उनके लिए बहुत ज्यादा कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि शुरू -शुरू में कोई भी काम करना हो मुश्किलें पेश आतीं ही हैं परन्तु इन मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए।