काउंटर इंटेलिजेंस ने 310 ग्राम हेरोइन सहित 1 को धरा
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने सरहदी एरिया में तस्करी करने वाले व्यक्ति को काबू कर हेरोइन बरामद की है। एआईजी नरिन्दर पाल सिंह सिद्धू बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस पार्टी के सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह, एएसआई जतिंदर जीत सिंह और पुलिस पार्टी सहित गुरुद्वारा प्रकट साहिब के पास पहुंचे तो तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पीछे मोड़ने लगा। काबू किया तो उसने अपना नाम यशवंत सिंह उर्फ जस्सा निवासी फत्तेवाला बताया। तलाशी ली तो उसके पास से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जसवंत सिंह पर पहले भी काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ से मुकदमा नंबर 62 मिती 26 जून 2017 को थाना कैंट में करवाया था जिसमें बरामदगी 5 किलोग्राम हेरोइन, मुकदमा नंबर1 मिती 30 नवंबर 2017 एनडीपीएस एक्ट थाना एमएसओसी फाजिल्का करवाया था जिसमें बरामदगी 3 किलोग्राम हेरोइन और 200 ग्राम अफीम थी और मुकदमा नंबर7 मिती 20 मार्च 2018 एनडीपीएस एक्ट थाना एसएसओसी फाजिल्का में दर्ज करवाया था जिसमें 630 ग्राम हेरोइन की बरामद हुई, जिनमें फरार चल रहा था। आरोपी राज सिंह उर्फ राजू निवासी फत्तेवाला वाला का भाई है।