ट्रैकमैनों की मांगें नहीं मानीं तो एनआरएमयू करेगी संघर्ष
फाजिल्का| स्थानीय रेलवे विभाग में इंजीनियरिंग ब्रांच फाजिल्का के कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें ट्रैकमैनों के स्थानांतरण का विरोध किया गया। इस संदर्भ में जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रैकमैनों को फाजिल्का फिरोजपुर सेक्शन से नकोदर सेक्शन में स्थानांतरित करने का विरोध किया गया। बैठक में अमरनाथ, प्रीतम सिंह, संदीप व कुलदीप ने संबोधित किया। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर ट्रैकमैनों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो एनआरएमयू के नेतृत्व में संघर्ष शुरू किया जाएगा।