गॉडविन स्कूल की रनजीत कौर को जूनियर फिलिपिन्स खेल के लिए चुना
पिछले दिनों गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू की उभरती होनहार सॉफ्टबाल खिलाड़ी रनजीत कौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलिपिन्स में होने वाली खेल के लिए चुना गया जो कि इस इलाके फाजिल्का जिले के गॉडविन्न स्कूल के विश्व स्तर पर अपनी धाक की एक और महान प्राप्ति थी। इससे पहले इसी स्कूल के सिमरन, सोनाली और अनुभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विलक्षण पहचान बना चुके हैं। इस उभरती हुई महान खिलाड़ी ने अब तक 8 राष्ट्रीय स्तर पर 16 जिलास्तर पर 20 तहसील स्तर पर मुकाबले जीते हैं यह सब इसकी कड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास का नतीजा है। स्कूल के डीपीई रमेश लाल के योग्य नेतृत्व में इस खिलाड़ी ने सॉफ्टबाल खेल में कई रिकार्ड स्थापित किए। यह खेल 12 से 18 मई को कलर्क (फिलिपीन्स) में खेली जाएगी। जिनकी तैयारी के लिए पहले कैंप बैंगलोर में लग रहा है। इस कैंप में भाग लेने के लिए रणजीत कौर स्कूल से रवाना हुई।
गाडविन स्कूल के विद्यार्थी रनजीत कौर को बधाईयां देते स्कूल प्रबंधक।