जिले की अनाज मंडी में 234092 मीट्रिक टन गेहूं की आमद
फाजिल्का|डीसी ईशा कालिया ने बताया कि अब तक जिले की अनाज मंडियों में 234092 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 189130 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा खरीदी गई गेहूं की 52 करोड़ 08 लाख रुपए की अदायगी के लिए रकम बैंकों को भेज दी गई है। डीसी ने बताया कि मंडियों में पहुंची गेहूं की अलग-अलग खरीद एजेंसियों द्वारा हाथों हाथ खरीद और लिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में गेहूं की खरीद समय किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर गीता विशंभू ने बताया कि बीती शाम तक पनग्रेन द्वारा 31234 मीट्रिक टन, मार्कफैड द्वारा 48858 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 45990 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 17700 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो द्वारा 17152 मीट्रिक टन और एफ.सी.आई. द्वारा 28196 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।