- Hindi News
- National
- ताइक्वांडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्राउंज मेडल जीते
ताइक्वांडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्राउंज मेडल जीते
मोगा में आयोजित ताइक्वांडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड व अन्यों ने सिल्वर व ब्राउंज मेडल हासिल किए। फाजिल्का ताइक्वांडो कोच रवि कुमार ने बताया कि पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 14 अप्रैल को मोगा में राज्यस्तरीय डाॅ. भीमराव अंबेडकर यादगारी टूर्नामेंट करवाया, जिसमें फाजिल्का के 27 विभिन्न भाग वर्ग और उम्र वर्ग में हिस्सा लेकर क्षेत्र का गर्व बढ़ाया। इस मुकाबले में शिवम रानी, नीलम रानी, सुमन रानी, सुखनप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल, मोहित नेगी, बुलंददीप सिंह ने सिल्वर मेडल तथा ओमप्रकाश, अनमोल और जयदीप गांधी ने ब्राउंज मेडल प्राप्त किए। इस अवसर पर रेडिएंट स्कूल माहूआना के प्रिंसिपल चंद्रकांता राए, रवि कुमार व सहायक कोच अमनदीप का भरपूर स्वागत किया और मिठाइयां बांटी।
फाजिल्का के खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल चंद्रकांता व अन्य।