चाइल्ड हेल्पलाइन ने बिछड़े दो बच्चों को माता-पिता के साथ मिलाया
डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया के दिशा-निर्देशों और एडीसी विकास रणबीर सिंह मुद्धल के प्रयासों से जिला बाल सुरक्षा दफ्तर और चाइल्ड लाइन द्वारा गांव खुईखेढ़ा दे दो परिवारों को उनके बिछड़े हुए बच्चों के साथ मिलाया गया। इस मौके उन्होंने बच्चों के माता-पिता को समझाया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और हमें देश के भविष्य को रुलने से बचाना चाहिए। माता-पिता द्वारा भी अधिकारियों को विश्वास दिलाया गया कि वह आगे से अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखेंगे। सरकारी वक्ता द्वारा दी जानकारी अनुसार दोनों बच्चे गांव खुईखेढ़ा के रहने वाले हैं और अपने घर वालों को बताए बिना अपनी बुआ के पास जा रहे थे। वक्ता ने कहा कि गांव घल्लु के बस अड्डे से किसी व्यक्ति द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दी गई कि दो बच्चे जिनकी उम्र लगभग 9-10 साल होगी अकेले हैं। यह सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में लेने उपरांत उनको परिवार के साथ मिलाया। इस मौके जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रीतूबाला, बाल सुरक्षा अधिकारी कौशल, को -आरडीनेटर चाइल्ड लाइन महिंद्र कुमार, लिखित, अंकित कटारिया आदि मौजूद थे।
बिछड़े दो बच्चों को माता-पिता से मिलाती हुई चाइल्ड हैल्पलाईन की टीम।