पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने घंटाघर चौक पर चलाया सफाई अभियान, लोगों से जुड़ने का किया आह्वान

भाजपा ने घंटाघर चौक पर चलाया सफाई अभियान, लोगों से जुड़ने का किया आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री साजन मोंगा की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सुबह घंटाघर चौक की सफाई की गई। इस मौके नगर कौंसिल अध्यक्ष राकेश धूडिय़ा, पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अनिल सेठी व अन्य पार्षद विशेष रूप से उपस्थित हुए। जानकारी देते प्रेस सचिव मोहित कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे युवा मोर्चा के सदस्य, भाजपा मंडल के सदस्य, एससी मोर्चा, बीएससी मोर्चा व महिला मोर्चा के सदस्यों ने घंटाघर पहुंचकर आसपास फैली गंदगी की सफाई की। गंदगी को बड़े-बड़े बैगों में भरकर कूड़ा डंपिंग स्टेशनों पर फैंका गया। इस मौके नगर कौंसिल के अध्यक्ष राकेश धूड़िया ने कहा कि पूरे भारत में स्वच्छता अभियान की लहर चल रही है। जिसके तहत नगर कौंसिल की ओर से भी लोगों को स्वच्छता संबंधी जागरूक करने के लिए सेमीनार के अलावा नुक्कड़ नाटक करवाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भी उक्त अभियान में सहयोग करें ताकि फाजिल्का शहर को सुंदर बनाया जा सके। इस मौके मंडल महासचिव आशु वढ़ेरा, बाबू लाल अरोड़ा, नरेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र गगनेजा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल प्रजापति, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना कटारिया आदि उपस्थित थे।

फाजिल्का के चौक घंटाघर पर सफाई अभियान चलाते भाजपा पदाधिकारी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वरियामखेड़ा में चलाया सफाई अभियान

अबोहर| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपा सैय्यदांवाली मंडल ने बुधवार को सफाई अभियान की शुरूआत वरियामखेड़ा में झाडू लगाकर की। अभियान के प्रभारी धनपत सियाग के नेतृत्व में मंडल सदस्यों ने गांव के मंदिर तथा चौपाल में झाड़ू लगाते हुए सफाई की और लोगों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा सैय्यदांवाली मंडल प्रधान मदन लाल, विनोद भादू, राम प्रताप यादव, चुन्नीराम सहारन, नानक चंद, सुरेन्द्र भादू, मोहन लाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...