दुष्कर्मियों को सजा दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
फाजिल्का|जम्मू के कठुआ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाने व मृतक बच्ची की आत्मिक शांति के लिए फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित उपमंडल की मंडी लाधूका में छोटे-छोटे बच्चों व अन्य लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च मंडी लाधूका व आस पास के गांवों की शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी मंडी लाधूका, शहीद भगत सिंह स्पोर्टस क्लब गांव लाधूका व तर्कशील सोसायटी के सहयोग से निकाला गया। कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों ने बलात्कार के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।